Advertisment
देश- विदेश

अमेरिका में कल ‘ब्लैक मंडे’ की भविष्यवाणी, जानें क्या है ये जिसकी 1987 से हो रही तुलना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में तूफान ला दिया है। भारत-चीन समेत कई देशों के शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। लाखों करोड़ रुपये निवेशकों के डूब गए हैं। खुद अमेरिका में ट्रंप की घोषमा के 48 घंटे के अंदर  अमेरिकी शेयर बाजार में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी। अब एक्सपर्ट ने 7 अप्रैल को ‘ब्लैक मंडे’ आने की भविष्यवाणी की है।

फाइनेंशियल कॉमेंटेटर और सीएनबीसी के शो मैड मनी के होस्ट जिम क्रैमर (jim cramer) ने 1987 जैसे ‘ब्लैक मंडे’ आने की भविष्यवाणी की है। क्रैमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को इसकी वजह बताया है।क्रैमर ने कहा- अगर ट्रंप नियमों का पालन करने वाले देशों को राहत नहीं देते हैं, तो 1987 का परिदृश्य—तीन दिन की गिरावट और फिर सोमवार को 22% की गिरावट—सबसे संभावित है। हमें यह जानने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार तक यह पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  यूक्रेन में तैनात होंगे भारत और चीन के 1 लाख सैनिक? जेलेंस्की के शांति सेना के प्रस्ताव पर चीनी मिलिट्री एक्सपर्ट का बड़ा बयान

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पारस्परिक टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक डाउ जोंस 3 अप्रैल को 1,679 अंक (3.98%) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ था। इसी समय, एसएंडपी 500 सूचकांक 274 अंक (4.84%) गिरकर 5,450 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट सबसे अधिक 1,050 अंक (5.97%) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

जिम क्रैमर की 3 बड़ी भविष्यवाणी जो सही साबित हुई…

1. एनवीडिया पर बुलिश कॉल (2023): क्रैमर ने 2023 में एनवीडिया जैसी मेगा-कैप टेक कंपनियों पर बुलिश रुख अपनाया था। तब शेयर 15 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा था। जनवरी 2025 में ये 150 डॉलर के करीब पहुंच गया था। यानी, उनकी यह कॉल सही साबित हुई।

2. मार्केट वोलैटिलिटी (2022): 2022 की शुरुआत में, क्रैमर ने बाजार में अस्थिरता की भविष्यवाणी की थी, जो सच हुई। उस साल स्टॉक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स में लगभग 19% गिरा। उनकी यह चेतावनी निवेशकों के लिए उपयोगी रही।

इसे भी पढ़ें:  म्यांमार भूकंप, नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की जान गई:60 मस्जिदें तबाह, चौथे दिन मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार

3. 2008 के बाद की रिकवरी (2009): 2008 के वित्तीय संकट के बाद, क्रैमर ने 2009 में बाजार में सुधार की भविष्यवाणी की। उन्होंने निवेशकों से पिटे हुए शेयरों में अवसरों की तलाश करने की सलाह दी। उस साल एसएंडपी 500 इंडेक्स में 23.5% की तेजी आई।

इस साल के टॉप गेनर वॉरेन बफेट को भी भारी नुकसान हुआ

इस साल के टॉप गेनर वॉरेन बफेट भी ट्रंप के टैरिफ का शिकार हो गए. गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर आए भूकंप के कारण बफेट को 2.57 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. इसके बाद अब उनकी संपत्ति घटकर 165 बिलियन डॉलर रह गई है.

ये है दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

  • एलन मस्क – 322 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अभी भी पहले नंबर पर हैं. कल उन्हें 11 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.
  • जेफ बेजोस – गुरुवार को 15.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. अब उनकी नेटवर्थ घटकर 201 बिलियन डॉलर रह गई है.
  • मार्क जुकरबर्ग – 17.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, अब उनकी संपत्ति 189 बिलियन डॉलर रह गई है.
  • वॉरेन बफेट – 2.57 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, अब उनकी संपत्ति 165 बिलियन डॉलर रह गई है.
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट – 6.22 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, उनकी संपत्ति घटकर 163 बिलियन डॉलर रह गई है.
  • बिल गेट्स – 291 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, उनकी नेटवर्थ 162 बिलियन डॉलर रह गई.
  • लैरी एलिसन – 8.10 बिलियन डॉलर की गिरावट आई, उनकी संपत्ति 160 बिलियन डॉलर हो गई.
  • लैरी पेज – 4.79 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, उनकी संपत्ति 138 बिलियन डॉलर हो गई.
  • स्टीव बाल्मर – 2.85 बिलियन डॉलर गंवाए, उनकी संपत्ति 131 बिलियन डॉलर हो गई.
  • सर्गेई ब्रायन – 4.46 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, उनकी संपत्ति 130 बिलियन डॉलर हो गई.
इसे भी पढ़ें:  अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भयानक आग: 5 की मौत 1,500 इमारतें खाक, एक लाख लोग घर छोड़कर भागे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles