Advertisment
छत्तीसगढ़

NSS कैंप में हिंदू छात्रों से जबरन पढ़ाया गया नमाज, पुलिस में की शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के हिंदू छात्रों से जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है. हिंदू छात्रों ने बीती रात कोनी पुलिस थाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वे उन्हें NSS कैंप में योगा के बहाने जबरदस्ती नमाज पढ़ने पर मजबूर करते हैं.

शिकायत करने वाले हिंदू छात्रों ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च से 1 अप्रैल तक NSS का कैंप आयोजित किया गया था. इस कैंप में विश्विद्यालय के 159 छात्र हुए शामिल थे. इनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम थे, जबकि बाकी सभी हिंदू थे. वहीं 30 मार्च को ईद के दिन मुस्लिस छात्रों के साथ-साथ हिंदू छात्रों को भी जबरदस्ती नमाज पढ़वाई गई.

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर में लूट की बड़ी वारदात: मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख नगद लूटकर फरार हुए बदमाश

छात्रों ने अपनी शिकायत में बताया कि कोऑर्डिनेटर ने चारों मुस्लिम छात्रों को मंच पर नमाज अदा करने बुलाया और बाकी छात्रों को आदेश दिया कि उन्हें देखकर नमाज अदा करने की प्रक्रिया दोहराएं और सीखें. हिंदू छात्रों ने इस दौरान इसका विरोध भी किया, लेकिन उनसे जबरदस्ती नमाज पढ़ने पर मजबूर किया गया. छात्रों ने बताया कि इस दौरान NSS कैंप के छात्रों का मोबाइल जमा करा लिया गया था, इस वजह से इस घटनाक्रम का कोई वीडियो या फोटो रिकॉर्ड नहीं किया जा सका.

इस मामले में कुछ छात्रों ने अपना पहचान छुपाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है और अपनी आपबीती सुनाई है. फिलहाल कोनी थाना पुलिस हिंदू छात्रों की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  लू की चपेट में आने से युवती की मौत, छुट्टी में माता-पिता के साथ गई थी मजदूरी करने

देखें शिकायत की कॉपी:

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles