Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

तीन साल की बच्ची से रेप, पड़ोस के नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे मोवा थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस नाबालिग को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मासूम बच्ची का जिला अस्पताल में मुलाइजा जारी है.

मंडी गेट स्थित चंद्रशेखर नगर में बच्ची के माता-पिता रहते हैं. बच्ची दोपहर डेढ़ बजे अपने घर में खेल रही थी. इसी दौरान 15 वर्षीय किशोर बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. दर्द से तड़प रही बच्ची को देख लड़का घबरा गया, फिर उसने चाकलेट देकर बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया.

इसे भी पढ़ें:  जंगल में फंदे पर लटकी मिली एक माह पूर्व लापता बुजुर्ग की लाश

घर में बच्ची के रोने पर उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी मां को इशारों से घटना की जानकरी दी और उसके साथ गलत काम करने वाले के बारे में बताया. इसके बाद परिजन घटना की जानकारी पुलिस की दी. मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles