Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी: जयपुर से साथ घूमकर कर आए दोस्त ने ट्रेन से उतरते ही किया हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. रेलवे स्टेशन पर आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेजाया गया. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह पूरी घटना GRP थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, जयपुर से रायपुर स्टेशन पर उतरे युवकों के एक समूह में शामिल लक्की यादव नामक युवक ने पैसे नहीं होने पर बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में अपने दोस्त शिवकुमार पर चाकू से वार कर दिया. शिवकुमार को जांघ में गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी लक्की यादव मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वह टिकरापारा, बिलासपुर का निवासी है. दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ जयपुर से रायपुर आए थे.

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles