Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पिस्टल-तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती:7 नकाबपोश छत के सहारे घर में घुसे; गहने-पैसों का ठिकाना पूछा, फिर हाथ-पैर बांधकर वारदात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में गुरुवार की रात 7 नकाबपोश डकैतों ने परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की है। वारदात से पहले डकैतों ने परिवार के कुछ लोगों के हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद कैश और जेवर लेकर भाग निकले। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के केवरादीह गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई थी। कुंडी की जगह रस्सी बंधी थी। रस्सी काटकर अंदर आए और घर के मुखिया पर बंदूक तान दी। पैसे और गहने का ठिकाना पूछने के बाद बंधक बना लिया।

दरअसल, ये डकैती किसान के घर में हुई है। पीड़ित राधेलाल ने बताया कि घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे, तभी रात 2 बजकर 5 मिनट में 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर

पीड़ित ने बताया कि अचानक उनके कमरे में 2-3 लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो, चुप रहो। चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे, जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका।

कैश और जेवर बैग में रखकर भागे

राधेलाल ने बताया कि डकैतों ने कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पर भी बांध दिए थे। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे अलमारी से कैश और जेवर निकालकर एक बैग में रखकर वहां से भाग निकले। इसके बाद राधेश्याम ने करीब 3 बजे रात खरोरा पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  गुरुद्वारे में मोजा-टोपी पहनकर गए भूपेश बघेल

किसान से सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। रायपुर SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रहे हैं। उनके साथ एडिशनल एसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम और सीएसपी कोतवाली भी मौजूद थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles