Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश भर में आंदोलनरत सचिवों ने फूंकी आदेश की कापी, दमन का लगाया आरोप

contact for Ad1
S G Travels

रायपुर प्रदेशभर में ग्राम पंचायत सचिवों ने हड़ताल बंद नहीं करने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं सचिवों ने आदेश की का्पी जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की चेतावनी के बाद भी सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं । ऐसा ही मामला कवर्धा जिले से सामने आया है। जहां सरकार की चेतावानी के बाद भी पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे हुए  हैं। आदेश की कॉपी जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिवों ने सरकार पर दमनात्मक नीति अपनाने का  आरोप लगाया है। सचिव पिछले 6 दिनों से शासकीयकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

पंचायत सचिव सरकार से नाराज

इधर, बलरामपुर जिले में पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने सरकार के 24 घंटे काम में लौटने के जारी आदेश को जलाकर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया है। शंकरगढ़ स्थित ब्लॉक परिसर में सचिव संघ के सदस्यों ने सरकार के आदेश को जलाकर नाराजगी व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसे दो भालू, लोगों में फैली दहशत, देखें Video …

1 अप्रैल को करेंगे रायपुर विधानसभा का घेराव

पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने कहा कि,  शासकीय करण की मांग को लेकर वह 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सरकार उनके मांगों पर अमल नहीं कर रही है।  बल्कि उन्हें डराने के लिए काम में लौटने का दबाव बनाते हुए आदेश जारी कर रही है। पंचायत सचिव संघ के सदस्य आने वाले 1 अप्रैल को रायपुर विधानसभा का घेराव करके भी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 सूरजपुर जिले के पंचायत सचिवों ने आदेश की कॉपी  को जलाकर कर रहे प्रदर्शन

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं वहीं आज सरकार के द्वारा 24 घंटे में काम में लौटने के आदेश के बाद सचिव संघ और उग्र नजर आ रहा है। सचिव संघ ने सूरजपुर के रंग मंच परिसर में आदेश के प्रति को जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन कार्यक्रम में वन अमले ने जमकर छलकाया जाम

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ: सीएम साय ने बिहान की 12 दीदियों को दिया ई-रिक्शा का उपहार

मांग पुरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेगें

पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने कहा कि, शासकीयकरण की मांग को लेकर वह 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसे मुख्यमंत्री ने मोदी का गारंटी बताया था। लागू करने की बात कहा था।  मांग पुरी नहीं होने से पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं आने वाले समय में हमारे परिवार के लोग भी हड़ताल पर रहेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। वहीं आने वाले 1 अप्रैल को पूरे प्रदेश के सचिव संघ विधानसभा का घेराव करेंगी ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles