Advertisment
Uncategorized

शादी कार्ड नहीं देना पड़ा भारी, नाराज दोस्त ने कर दिया कांड, ससुराल के बजाय दुल्हा पहुंचा अस्पताल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दोस्त को शादी का कार्ड न देना दूल्हे को भारी पड़ गया। दूल्हे के दोस्त ने ऐसा कांड किया कि शादी के शोरगुल की बीच सन्नाटा छा गया और बारात जाने के बजाय रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। दरअसल, दूल्हे के दोस्त ने शादी समारोह में हंगामा खड़ा किया और जमकर गाली गलौज की। जब दूल्हे के पिता ने उसके दोस्त को समझाने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी।

शादी कार्ड न मिलने से था नाराज

यह पूरा मामला जिले के ट्रोनिका सिटी के मंडोला इलाके का है। जहां, आसरा सोसाइटी में दीपाशु नाम के युवक की 22 मार्च को शादी होने वाली थी। शादी से पहले घर में सारे मेहमान आ गए और हल्दी की रस्म चलने लगी। परिजन और रिश्तेदार खुशी से झूम रहे थे। इस दौरान दीपांशु का दोस्त वंश अपने कुछ साथियों के साथ वहा पहुंचा। बताया जा रहा है कि दीपांशु ने अपने दोस्त तरूण और वंश को शादी का कार्ड नहीं दिया था। जिसके कारण वंश दीपांशु से नाराज था।

इसे भी पढ़ें:  16वीं मंज़िल से नीचे गिरा 4 साल का बच्चा, भागकर जान बचाने आए लोग, तो साक्षात देखा 'चमत्कार'!

दूल्हे के पिता को मारी गोली

दीपांशु ने बताया कि वंश शराब के नशे में धूत था और अपने साथ तकरीबन 12-13 लोगों को लेकर आया। हल्दी की रस्म चल रही थी। जिसे देखने के बावजूद वंश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसके साथ आए लड़के भी हंगामा करने लगे। शोर-शराबा की आवाज सुनते ही पापा वहां पहुंचे और वंश को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो गाली गलौज करता रहा। जिसके बाद पापा ने उसे वहां से जाने को कहा, इतने में वह भड़क गया और गोली चला दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि गोली लगते ही रिश्तेदारों ने तुरंत दूल्हे के पिता को अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देकर वंश तरूण और उसके सारे दोस्त मौके से फरार हो गए। दीपांशु ने वंश को गाली-गलौज करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों क गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग गंभीर रूप से घायल, यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़े थे लोग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles