Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रदेश के 11 लाख घरों में जून से प्री-पेड मीटर की सुविधा शुरू, मोबाइल की तरह रिचार्ज होंगे बिजली मीटर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के लगभग 11 लाख घराें में जून से बिजली का बिल नहीं आएगा। इन बिजली उपभाेक्ताओं काे अपने घर लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर काे ही रिचार्ज करना हाेगा। साल के अंत तक शेष प्रदेश के 42 लाख घराें में भी स्मार्ट मीटर रिचार्ज सिस्टम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और दमन-दीव में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में मिला हिरण प्रजाति का साम्भर

बताया गया है कि इस मीटर की मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं हाेगी। कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकते हैं। आंकड़ों की बात करें तो राजधानी रायपुर स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में रायपुर दो लाख 59 हजार मीटर के साथ पहले नंबर पर है। जबकि बिलासपुर में में एक लाख नौ हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसी तरह धमतरी में 98 हजार, बलौदाबाजार में 78 हजार, महासमुंद में 82 हजार, राजनांदगांव में 67 हजार, जांजगीर चांपा में 29 हजार और कोरबा में 42 हजार स्मार्ट मीटर समेत पूरे 11 लाख प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  बीवी ने सड़क पर सरेआम चप्पल से पीटा, VIDEO:सूरजपुर में सहेली के साथ घूमने पर पति को था एतराज; जमकर हुई हाथापाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles