Advertisment
छत्तीसगढ़सूरजपुर

बीवी ने सड़क पर सरेआम चप्पल से पीटा, VIDEO:सूरजपुर में सहेली के साथ घूमने पर पति को था एतराज; जमकर हुई हाथापाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर जिले में मंगलवार को पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एनएच-43 मुख्य मार्ग पर स्थित जिला न्यायालय के पास का है। हालांकि थाने में इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं आपस में बात करते हुए कहीं जा रही हैं। उसी दौरान एक युवक उन दोनों को रोककर कुछ बात करता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ये बातचीत झगड़े और गाली-गलौज में बदल जाती है। इसके बाद एक महिला युवक की चप्पल से पिटाई करने लगती है। युवक भी पलटवार करते हुए हमला करता है।

जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के पास दोनों के बीच मारपीट हुई।
जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के पास दोनों के बीच मारपीट हुई।

पत्नी किराए के मकान में अलग रह रही थी

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, इस जिले में एक और मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 23

जानकारी के मुताबिक, पति नरेश पीडब्ल्यूडी में दैनिक मजदूरी का काम करता है। जिसकी शादी कुछ साल पहले सोनगरा निवासी मनबसिया से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नरेश को शराब पीने की लत है जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मनबसिया अपनी सहेली के साथ सूरजपुर के प्रगति नगर में किराए के मकान में रहने लगी। वहीं दोनों बच्चे अपने पिता नरेश के साथ रहते हैं।

विवाद के बाद बीच सड़क पति भी पत्नी को पीटने लगा
विवाद के बाद बीच सड़क पति भी पत्नी को पीटने लगा

महिला ने अपनी सहेली के पति को पीटा

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा – ‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना

बताया जा रहा है कि, पति जब भी पत्नी को फोन लगाता था तो उसकी सहेली फोन उठाती थी। कॉल पर भी उनका विवाद हुआ था। इसी बीच 27 मई को जब पति ने पत्नी को सहेली के साथ देखा तो उसने आपत्ति जताई। जिसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles