Advertisment
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: झगड़ा शांत करने की बात को लेकर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा: प्रार्थी रवि महंत निवासी बरपाली चौक चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15-3-2025 को रात्रि करीबन 10:00 बजे वह जगदल्ला रोड तरफ किराना दुकान में सामान लेने गया हुआ था जो रात्रि करीबन 12:40 बजे इसका विवाद कमलेश साहू निवासी अकलतरा के साथ आपसी पैसे के लेनदेन की बात को लेकर झगड़ा विवाद हो रहा था जिस पर प्रार्थी द्वारा बीच बचाव कर झगड़ा शांत करने का प्रयास किया गया इसी बात को लेकर आरोपी कमलेश साहू द्वारा रवि महंत को अश्लील गाली गलौज करते हुए दुकान में बर्फ तोड़ने वाले रखें सूजा से लगातार हत्या करने की नियत से 15 -16 बार प्राण घातक हमला किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी कमलेश साहू के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 93/2025 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में कांग्रेस नेता का पार्टी विरोधी पोस्ट, लिखा- कांग्रेस प्रत्याशी के 2 लाख वोटों से पीछे रहने का अनुमान

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चांपा द्वारा घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर -चाम्पा को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।

इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे. पी. गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी के निवास में दबिश दिया गया जो अपने निवास से फरार मिला आस पास पता तलाश करने पर पता चला कि आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम बिरगहनी की ओर भागा हुआ है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दिए गए पते पर दबिश दिया गया जो आरोपी कमलेश साहू द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने की फिराक मे था जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह मकान मालिक अजय मीर चंदानी के दुकान के पास गन्ने के जूस का दुकान चलाता है जिसका मकान मालिक से पैसे को लेकर विवाद था तथा प्रार्थी के द्वारा बीच बचाव करने पर हत्या करने की नियत से बर्फ तोड़ने वाले सूजा से लगातार 15- 16 बार प्राण घातक हमला कर अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने का सूजा बरामद किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

इसे भी पढ़ें:  सौतेले भाई ने की हैवानियत: बहन ने बच्चे को जन्म दिया तब हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, ASI मुकेश कुमार पाण्डेय, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles