Advertisment
छत्तीसगढ़

हार के बाद कांग्रेस में रार : जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षडयंत्र करने का लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगाव। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद एक बार फिर पार्टी के नेताओं के बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राजनांदगाव जिले के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के दौरान अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मुक्त साहू समाज की घोषणा की है। भागवत साहू, साहू समाज के भी जिलाध्यक्ष हैं।

undefined
इस्तीफा

दरसअल, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष और जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष भागवत साहू को जिला पंचायत क्षेत्र कमांक 03 टेड़ेसरा से जिला पंचायत सदस्य के लिये कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी उतारा गया था। लेकिन कांग्रेस के द्वारा इन्हे किसी भी तरह का सहयोग नही किया गया। यहां तक कि, शहर सहित ग्रामीण नेता के द्वारा श्री साहू को चुनाव में जीत न हो सके उसके लिये षडयंत्र पूर्वक काम किया गया। जिसके वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 41 से ज्यादा जजों का तबादला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles