Advertisment
छत्तीसगढ़

साहब मैंने अपने पति को मार डाला : थाने पहुंचकर बोली महिला- कहता था तुम्हारा किसी और से अफेयर है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा- गौरेला- मरवाही जिले में एक पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद पत्नी थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया। महिला ने थाने में जाकर पुलिस से कहा कि, मैंने अपने पति को मार डाला है। वह तुम्हारा किसी और से अफेयर है कहकर प्रताड़ित करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. मृतक का नाम घोरेलाल पुरी है, जो बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की निवासी है। उसका आये दिन अपनी पत्नी से अफेयर के शक में हमेशा विवाद होता रहता था। सोमवार को दोनों पति-पत्नी अपने पड़ोसी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

इसे भी पढ़ें:  झगड़ा शांत कराने गए पड़ोसी की हत्या:सीने और हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ विवाद 

कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने कहा कि, पड़ोसी धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ तुम्हारा अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद जब घोरेलाल दोपहर में कमरे में सोने चला गया। तभी पत्नी घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर पति के पास पहुंची और गले पर वॉर कर उसकी हत्या दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles