Advertisment
Accident

गुजरात में भीषण हादसा, त्र्यंबकेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डांग, गुजरात: रविवार को गुजरात के डांग जिले में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुखद घटना सापुतारा घाट मार्ग पर तड़के करीब 4 बजे हुई, जब एक निजी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस के खाई में गिरने से उसके दो टुकड़े हो गए.

दुर्घटनाग्रस्त बस मध्य प्रदेश के गुना से 48 पर्यटकों को लेकर त्र्यंबकेश्वर दर्शन के बाद लौट रही थी. पुलिस के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसके कारण मौके पर ही 7 यात्रियों की जान चली गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING : महानदी में बड़ा हादसा, मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 7 लोगों के मौत की खबर

 

त्र्यंबकेश्वर से द्वारका दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
डांग जिले के पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह ने बताया कि दुर्घटना सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुई. उन्होंने कहा, “शुरुआती जांच के अनुसार, बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सुरक्षा अवरोधक को तोड़कर घाटी में गिर गई.” घायल श्रद्धालुओं को गुजरात के आहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि ये भक्त महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को गुजरात के द्वारका ले जा रहे थे. मृतकों और घायलों में मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:  जहरीली गैस हादसे में मुआवजा घोषित : मृतकों के परिजनों को 5 - 5 लाख रुपए देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के निवासी थे सभी मृतक
एस.के. सिंह ने आगे बताया कि सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के निवासी हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. फिलहाल, दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों में मातम छाया हुआ है, वहीं घायल लोग अस्पताल में दर्द से कराह रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं.

इसे भी पढ़ें:  ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से 13 मजदूर घायल:बाफना गोल्फ क्लब के पोर्च की हो रही थी ढलाई, कमजोर सेंटरिंग से हुआ हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles