Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा के नहर में तैरती मिली लाश:शाम को घूमने निकला 69 वर्षीय बुजुर्ग, पर वापस नहीं आया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा के ग्राम दूरपा-मुड़पार के नहर में एक बुजुर्ग की तैरती हुई लाश मिली है। सोहन बंजारे (69) शनिवार शाम से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

शिवरीनारायण पुलिस को जब नहर में अज्ञात शव होने की सूचना मिली, तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने पैर फिसलने से नहर में गिरने का अनुमान लगाया है।

शाम को पुल पर बैठे थे बुजुर्ग

मृतक की पहचान सोहन बंजारे के रूप में हुई, जिन्हें आखिरी बार दूरपा-मुड़पार के बीच बने पुल पर शाम के समय बैठे देखा गया था।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में प्रशासक चलाएंगे 'शहर की सरकार', नगरीय निकाय चुनाव में हो सकती है देरी

शौच के लिए नहर की तरफ गए थे

परिजनों के मुताबिक, सोहन बंजारे शाम को घर से टहलने के लिए निकले थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे, तो परिवार ने आस-पास उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शाम के समय वह संभवतः शौच के लिए नहर की तरफ गए होंगे, जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारण का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  महिला आयोग में हंगामा: सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जन सुनवाई का किया बहिष्कार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles