Advertisment
महाकुंभ 2025

प्रयागराज पहुंचने वाली सभी सीमाएं अब भी सील : हाईवे पर फंसे लाखों श्रद्धालु, योगी बोले- बाहर जाने का मार्ग रुकना नहीं चाहिए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। महाकुंभ भगदड़ के बाद से ही प्रयागराज पहुंचने वाली सभी सीमाएं को सील किया गया है। आठ जिलों को जोड़ने वाले सभी हाइवे अब तक बंद है। प्रयागराज में परसों रात से हर तरह के वाहन का प्रवेश रोक दिया गया है। जिसके चलते प्रयागराज आने वाली सभी हाइवे बंद पड़े हैं। इन बंद हाइवे पर लाखों लोग फंसे हुए है। प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है कि कब तक ये मार्ग खुलेंगे। मध्य प्रदेश बॉर्डर, फतेहपुर कौशांबी, लखनऊ हाइवे, प्रतापगढ़ अयोध्या हाइवे, कानपुर GT रोड, वाराणसी हाइवे सब बंद पड़े हैं। संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना दुरूह हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जाने वालों सावधान ! मेला क्षेत्र में अब नहीं कर सकेंगे ये काम, सख्त हुआ प्रशासन, किए गए ये 5 बड़े बदलाव

योगी बोले- भोजन व पेयजल का पर्याप्त प्रबंध हो

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र हो या प्रयागराज यातायात न रुके, बाहर जाने का मार्ग रुकना नहीं चाहिए। एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकाधिक मेला स्पेशल ट्रेन व अतिरिक्त बसें चलाए। साथ ही ‘प्रयागराज की ओर आने वाले हर मार्ग पर पेट्रोलिंग बढाएं। होल्डिंग एरिया में भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट प्रशासन को भी योगी ने कड़े निर्देश दिए है। योगी ने कहा कि सतर्क रहें-सावधान रहें, सबकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों की परफ्यूम इंडस्ट्री छोड़ी, 10000 युवकों को नशे से दूर कर दिखाई सनातन की राह, स्वामी अनंता गिरी की कहानी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles