Advertisment
क्राइम

बीच सड़क में फरसे से काट कर 04 लोगो की हत्या , पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जबलपुर : जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर पाटन इलाके के अंतर्गत आने वाले टिमरी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 4 लोगों की सड़क पर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते ये हत्याकांड हुए हैं। एक परिवार के हमलावर मे फरसे से हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में एक युवक बुरी तरह घायल भी हुआ है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है।

ये सनसनीखेज हत्याकांड जमीन विवाद से जुड़ा भी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पाटन पुलिस और नूनसर पुलिस चौकी की टीम के साथ साथ जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, मौके पर पाटन विधायक अजय बिश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग दोस्त ने अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम

इधर हत्याकांड के बाद लोगों में भी आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles