Advertisment
छत्तीसगढ़

सवारी से भरी पिकअप पलटी, 11 घायल 4 गंभीर, शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें सवार 11 लोग घायल हो गए हैं.घायलों में 4 की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे.तभी ये हादसा हुआ.घायलों को एंबुलेंस और 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया.जहां सभी का इलाज जारी है.

कैसे हुई दुर्घटना ?

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम से बिलासपुर जिले के खोंगसरा के लिए परिवार के लोग बरहो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप से गए थे. बरहो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौटते वक्त गौरेला थाना क्षेत्र के पीपरखूंटी गांव के पास पिकअप नियंत्रित होकर पलट गई.घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें:  28 गांवों के पानी में सामान्य से दोगुना फ्लोराइड इसके इस्तेमाल से दांत गिर रहे, 1664 बच्चे इसकी चपेट में

शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप

दुर्घटना की वजह से सभी पिकअप सवार सड़क पर गिरे.जिसके बाद चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 और 108 आपातकालीन सेवा को दी. जिसके बाद आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची.इसके बाद घायलों को पेंड्रा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.घायलों की माने तो ड्राइवर ने शराब पी हुई थी,जिसके कारण हादसा हुआ.

गंभीर रूप से घायलों में से कई की पसलियां और पैर की हड्डियां टूटी है. प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बिलासपुर से रेफर किया गया है. इस दौरान जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए लापरवाही भी देखी गई. जिला अस्पताल में बेड्स की कमी होने के कारण घायलों का इलाज स्ट्रेचर में रखकर ही किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची के SIR पर सियासी बवाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर होने का दावा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles