Advertisment
छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों को मिली नक्सलियों की खुफिया गुफा, सैकड़ों की संख्या में रहा करते थे माओवादी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले 5 दिनों से चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच 5 दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं. यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान मिले हैं. हालांकि नक्सलियों ने सुरक्षा बल के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल लिया है.

बताया जा रहा है कि, इस गुफा में आराम से एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक पनाह ले सकते हैं. गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधा मौजूद है. गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है.

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने पति-बेटे को छोड़ा:छत्तीसगढ़ में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा मामला

उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 6 दिनों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी एरिया में घेर रखा है. सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं. 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है. मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं. आज 5वें दिन भी लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है

इसे भी पढ़ें:  एक करोड़ की ईनामी नक्सली का आत्मसमर्पण: दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी किशनजी की पत्नी सुजाता, तेलंगाना में डाले हथियार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles