Advertisment
छत्तीसगढ़

पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड:फंदे से लटकती मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो उत्तराखंड में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं।

बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी। अभी उसका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ों को गिराकर बिछाया जा रहा था बीएसएनएल का केबल, वन अमले ने जब्त किए तीन जेसीबी

भीमा के घर पहुंचे भाजपा और कांग्रेसी नेता

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं।

भीमा के दो पत्नियों के हैं 5 बच्चे, दो ने किया सुसाइड

भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। भीमा मंडावी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

इसे भी पढ़ें:  बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने पानी टंकी से लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत

9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने की थी पिता की हत्या

बता दें कि, भाजपा विधायक भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक दो दिन पहले 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट किया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। 3 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। केंद्र के आदेश पर एनआईए ने मई 2019 में केस दर्ज किया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles