Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ में लगातार दूसरे दिन आग, सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े के सामने टेंट जला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाकुंभ में लगातार दूसरे दिन आग लग गई। सोमवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा के सामने टेंट में आग लगी। एक तरफ कल्पवासियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की तो दूसरी तरफ वॉच टॉवर पर तैनात कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और तत्परता दिखाते हुए आग को अन्य टेंट तक फैलने से पहले ही रोक लिया। इससे पहले रविवार की शाम गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग भड़की थी। इसमें कई दर्जन कॉटेज जलकर राख हो गए थे। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग को चारों तरफ से घेरकर बुझा दिया। इससे भीषण आग गीता प्रेस के शिविर से बाहर अन्य शिविरों तक नहीं पहुंच सकी थी।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में माला बेचने वाली महिला इंटरनेट पर बनी सनसनी, जानिए क्यों हो रही मोनालिसा से तुलना

इस बीच सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़ा के सामने टेंट में आग लग गई। आग देखते ही आसपास के लोगों में खलबली मच गई। हालांकि लोगों ने हिम्मत से काम लिया और खुद ही बाल्टी से पानी लेकर आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए। इसी बीच वॉच टॉवर पर तैनात कर्मचारियों ने आग देखते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायरकर्मी और फायर बुलेट पर सवार टीमें पहुंच गईं। हालांकि तब तक टेंट में ठहरे लोग और आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर काफी हद तक आग पर काबू कर लिया था।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें:करीब 20 शव परिजनों को सौंपे गए; प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट बंद, मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles