Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ में खो गई सास, खूब रोई बहू, लोगों ने कहा- इसको देखकर लगता है…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोशल मीडिया पर इस वक्त महाकुंभ छाया हुआ है. महाकुंभ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कई वीडियो मजेदार हैं तो कई वीडियो भावुक कर देने वाले हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोती हुई नजर आ रही है. महिला से जब वहां मौजूद लोग उसके रोने का कारण पूछते हैं तो वह बताती है कि उसकी सास खो गई है. सास के खो जाने पर महिला के रोना तेजी से वायरल हो रहा है. इस जमाने में जहां सोशल मीडिया पर सास को लेकर तरह-तरह के मीम्स और कंटेंट बन रहे हैं. वहीं एक महिला का अपने सास के खो जाने पर रोने की चर्चा खूब हो रही है.

वायरल वीडियो में रोती हुई बहू से एक महिला पूछ रही है, ‘क्या हो गया है, तुम क्यों रो रही हो?’ तो महिला बताती है कि वो अपनी सास के साथ कुंभ नहाने आई थी और वो अब खो गई हैं. तो वहां मौजूद लोग महिला को ढांढस बंधा रहे हैं कि घबराने की बात नहीं है, अनाउंसमेंट से अनाउंस करा दो और यहां पुलिस के लोग मौजूद हैं, ढूंढकर ला देंगे आप रोइये मत.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में बम है…. सफाईकर्मी को मिली मेले को उड़ाने की धमकी ,सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

इस वायरल वीडियो को 2 लाख 33 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं 56 हजार लोगों ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘महाकुंभ से मार्मिक दृश्य, सासुमां के लिए रोती बहू.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles