Advertisment
खेलकूद

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह की एंट्री

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनी गई. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाला है.

दुबई में खेलेगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के तीन शहर के अलावा दुबई में भी होंगे. भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा. वह सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा. भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल होती है, तो फाइनल मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. अगर टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंचती है तो खिताबी मुकाबल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

इसे भी पढ़ें:  BREAKING : विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 को कहा ‘अलविदा’

8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इनमें से इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने पहले ही टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है. इस टूर्नामेंट की आठ साल बाद वापसी हो रही है. पिछली बार 2017 में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया था.

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

इसे भी पढ़ें:  पेंड्रा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles