Advertisment
नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव: प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हमला, AAP ने बीजेपी पर लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनावी हलचल के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर चुनाव प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर से हमला किया गया है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से हमले की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला! BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।’

इसे भी पढ़ें:  गर्मियों में आ रहा है भारी-भरकम बिल? तो पैसा बचाने के काम आएंगी ये तरकीब, आज ही कर लीजिए नोट

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘बीजेपी के गुंडों ने आज फिर नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल पर पत्थरों से हमला किया है। आज तक नई दिल्ली विधानसभा में इस तरह की हरकत कभी नहीं हुई थी। प्रवेश वर्मा जब वहां प्रचार कर रहे थे तो वे ये देख कर बौखला गए कि कैसे इतना पैसा बांटने के बाद, सारे काले काम करने के बाद भी जनता पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के साथ है और इस बौखलाहट में बीजेपी और प्रवेश वर्मा ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है। किसी भी तरीके से वे (बीजेपी) नई दिल्ली विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव नहीं होने देना चाहते। चुनाव आयोग की आंखें बंद हैं… वे (प्रवेश वर्मा) जान बूझकर अब हिंसा पर उतारू हैं… मैं आशा करती हूं कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की आंखें खुलेंगी।’

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर से सांसद तोखन साहू शामिल होंगे मोदी मंत्रिमंडल में, पीएमओ से आया फोन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles