
बच्चे पैदा करो और ले जाओ 1 लाख रुपये, सरकार ने 1 जनवरी से शुरू की यह योजना, ऐसे उठा सकते हैं लाभ
बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को सरकार एक लाख रुपये देगी। हालांकि इसके लिए शर्त ये होगी कि बच्चा एकदम स्वस्थ होना चाहिए। बच्चा कुपोषित नहीं होना चाहिए। शिशु के कुपोषित होने पर महिलाएं इसका लाभ लेने से वंचित रह जाएंगी। इस योजना में केवल वही महिलाएं शुमार होंगी जो किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की रेगुलर छात्रा हो। साथ ही महिला की उम्र 25 साल तक होनी चाहिए।
दरअसल ये स्कीम रूस (Russia) की सरकार लेकर आई है। रूस इस समय फर्टिलिटी रेट काफी कम है। फर्टिलिटी रेट कम होने के कारण वहां बच्चे कम पैदा हो रहे हैं। इसके कारण जनसंख्या कमी से जूझ रहा है। महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रूस यह योजना लेकर आया है।
रूसी सरकार अपने नागरिकों को बच्चे पैदा करने पर रकम की पेशकश कर रहा है। यहां 25 साल या उससे कम उम्र की छात्राओं को मां बनने पर 1 लाख रुबल दिए जा रहे हैं। यह योजना 1 जनवरी से शुरू की गई है। इस योजना में केवल वही महिलाएं शुमार होंगी जो किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की रेगुलर छात्रा होंगी।
इसके अलावा छात्रा की उम्र 25 साल या उससे कम और उसे कारेलिया का निवासी होना जरूरी है। योजना में साफ कहा गया है कि बच्चा पैदा होते वक्त एक दम स्वस्थ होना चाहिए। मृत शिशुओं के लिए इस योजना का लाभ छात्राएं नहीं ले पाएंगी।
रूस की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से भी कम
आपको बता दें कि रूस की जनसंख्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से भी कम है। उत्तर प्रदेश की 2 लाक 43 हजार वर्ग किमी एरिया में 22 करोड़ से भी ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं विश्व का सबसे बड़े देश रूस का क्षेत्रफल 17.1 million km² है। वहीं जनसंख्या सिर्फ 14 करोड़ है। यह रूस के लिए बड़ी चिंता की बात है।



