Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

एडिटेट है धमकी वीडियो : मंत्री लखनलाल देवांगन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। कोरबा में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सफाई दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंत्री पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगा है।

मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। लखनलाल देवांगन ने कहा कि फ्लोरमैक्स कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने उनके रास्ते को बाधित कर दिया था।

इस स्थिति में उन्होंने केवल प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी को निर्देश दिया था। उन्होंने दावा किया कि किसी भी महिला से अपशब्द कहने या दुर्व्यवहार का उनका कोई इरादा नहीं था। मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस घटना को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles