Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजापुर में फिर IED ब्लास्ट, कुटरू के 02 जवान घायल, सड़क 7 फिट हुआ गड्ढा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इस घटना में कुटरू थाना के 2 जवान घायल हो गए. घायल जवानों को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है. रविवार देर शाम कुटरू थाना और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी. इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया.

सड़क 7 फिट हुआ गड्ढा 

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट से सड़क पर करीब 7 फिट गड्ढा हो गया. साथ ही बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

दरअसल, 12 जनवरी को थाना कुटरू और डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर की ओर जा रही थी. इस दौरान शाम 5 बजे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें थाना कुटरू के दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया. घायल जवानों की पहचान रामसु मज्जी और गजेन्द्र के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में SDM को कॉलर पकड़कर पीटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles