Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी में निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत की चहली गिरी, 2 मजदूरों की मौत, 8 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन एक बहुमंजिला पर मजदूरों के ऊपर चढ़ने के लिए बनाई गई चहली भरभराकर गिर गई है। शनिवार की शाम हुए इस हादसे की आवाज से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में हादसे में गिरे मलबे की चपेट में 10 मजदूर आ गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 7 घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, VIP रोड पर अविनाश ग्रुप के प्रोजेक्ट में काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों के ऊपर चढ़ने के लिए बांधी गई चहली का पूरा मलबा गिर गया। हादसे के बाद 10 मजूदरों को बाहर निकाला गया। इन 10 मजदूरों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है। मलबा हटाने का काम जारी है। आनन- फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कप्तान की अपील: धान खरीदी के समय साइबर ठग और अपराधी हो जाते हैं सक्रिय…जिले के किसान रहे सावधान…देखें वीडियो क्या कहा SP ने

मलबा हटाने के बाद ही स्पष्ट होगा

रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि मालवा हटाए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, कुछ और मजदूर अंदर दबे हैं या नहीं। फिलहाल इसके पीछे का क्या कारण है इसकी भी जांच की जा रही है, जल्द ही इस पर जो जिम्मेदार होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी की मौतों की पुष्टि

रायपुर में हुई इमारत हादसे मामले में एक बड़ा अपडेट निकाल कर सामने आया है जिसमें इलाज चल रहा है मजदूर में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है जिसकी जानकारी आधिकारिक रूप से एडिशनल एसपी ने दी है। एएसपी लखन पटले ने बताया कि, दो मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हुई है। जिसमें से एक मजदूर रहमत खान की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दूसरा मृतक मजदूर रामदास जो बलरामपुर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  चलती कार में लगी भीषण आग,पति-पत्नी ने कूद कर बचाई जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles