Advertisment
छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी अवैध शराब, पिकअप से 61 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 61 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में कामयाबी पाई है. अवैध शराब मध्यप्रदेश से वाहन में खाली सब्जी ट्रे के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी.

मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को लाए जाने का क्रम बदस्तूर जारी है. गाहे-बगाहे पुलिस कार्रवाई कर अवैध शराब के परिवहन में लगे गाड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल करती रहती है, लेकिन इस पर लगाम कसना नामुमकिन साबित हो रहा है.

ताजा घटनाक्रम में जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीबन 12 लाख रुपए आंकी गई है. वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. इसके साथ अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  प्रताड़ित बुनकर पति-पत्नी ने सामुदायिक भवन में लगाई फांसी, दीवार पर लिखा मौत के लिए जिम्मेदार का नाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles