Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में 86 दिनों से हड़ताल पर भू विस्थापित:नौकरी और भत्ता बहाली की मांग, बड़े स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले के दर्राभाटा चौक के पास मड़वा पावर प्लांट में नौकरी और जीवन निर्वाह भत्ता की मांग को लेकर पिछले 2 माह 26 दिनों से भू विस्थापितों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को भू विस्थापितों ने शहर के कचहरी चौक में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

प्रदर्शन कर रहे भू विस्थापितों का कहना है कि, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ने लिखित में हमें नौकरी और जीवन निर्वाह भत्ता देने का वादा किया था। हमारे अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। हमारी भूमि अधिग्रहण के समय किया गया वादा अब तक पूरा नहीं किया गया हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण उप चुनाव: कई प्रत्याशी ऐसे जो प्रचार के लिए निकले ही नहीं, पड़ोसियों तक को खबर नहीं

भू विस्थापितों का ये भी कहना है कि परिवार में सभी सदस्यों ने 12वीं पास कर लिया है। जिसके बाद आईटीआई प्रशिक्षण दिलाने का वादा भी किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। अब बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है, जबकि इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

85 दिनों से हड़ताल कर रहे भू विस्थापितों की मांग है कि जो भत्ता पहले 5160 रुपए था, उसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है, इसे बहाल किया जाए और नौकरी भी दी जाए। वही उन्होंने सरकार से अपील की है कि हमारी मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान निकाला जाए। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर:2 भाइयों की मौत, पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकले थे, ड्राइवर फरार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles