Advertisment
छत्तीसगढ़

दुष्कर्म पीड़िता ने केस खत्म करने मांगे 1 करोड़… 61 लाख में हुआ सौदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा. सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया. इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या-क्या कहा? मंत्रिमंडल विस्तार पर नया अपडेट!

आरोपी व्यापारी के जीजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रेप केस में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उन्हें संपर्क करके केस को खत्म करने 1 करोड़ रुपए की मांग की है और सौदा 61 लाख में तय किया गया है. संतोष विश्वकर्मा ने इसमें से 21 लाख रुपए की टोकन मनी की मांग रखी है. पीड़िता के दोस्त ने यह आश्वासन दिया है कि पैसे मिलते ही दुष्कर्म मामले में पीड़िता आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाह देगी, जिससे आरोपी विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा.

दुष्कर्म आरोपी विनोद केडिया के जीजा ने पुलिस को बताया कि पहली किश्त में 5 लाख रुपए अंबिकापुर कोर्ट के पीछे दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त को दे दिया गया. इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता भी वहां मौजूद थी. वहीं दूसरी किस्त के लिये उन्हे 25 दिसंबर को अनन्या होटल के पास बुलाया है. इस पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा है. सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मामले में 10 लाख रुपए सहित एक कार और 1 स्कूटी के अलावा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें:  राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन दो जनवरी तक, लगेंगे ये दस्तावेज

युवती के अलावा पुलिस ने मौके से सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेन्द्रगढ़ के वार्ड 04 निवासी कमलेश देवांगन, मनेन्द्रगढ़ के महोरपारा निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles