Advertisment
छत्तीसगढ़

धमतरी में धान चोरी के मामले में लोगों ने उतार दिया 19 वर्षीय युवक को मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसीदा से एक 19 वर्षीय युवक की हत्या (Murder of Boy) करने का मामला सामने आया है. गांव के कुछ लोगों ने तीन युवकों की बेरहमी से मारपीट की. लात-घूसे से मारते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तीन बोरी धान चोरी करने वाली बात को लेकर गांव के लोगों ने बेरहमी से मारा. इस मारपीट में एक 19 वर्षीय युवक कार्तिकेय की मौत हो गई.

कलेक्टर और एसपी के पास पहुंचे न्याय के लिए

पटेल समाज ने कार्तिकेय हत्याकांड मामले में कलेक्टर व एसपी कार्यालय में जाकर घेराव किया. हत्या करने वाले आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए कलेक्टर और एसपी से मांग कर ज्ञापन सौपा. पुलिस के सामने वीडियो आने पर पुलिस गंभीरता के साथ जांच करने की बात कह रही है. इस पूरे मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें से तीन महिला और 10 पुरुष हैं.

इसे भी पढ़ें:  आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे अमित शाह, 'खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में गुजारेंगे रात!'

बेरहमी से की गई पिटाई

इस मामले में कोसरिया पटेल समाज ने कहां कि गांव में सामुदायिक भवन के पास दिनदहाड़े चप्पल, जूते, लाठी और डंडे से पिटाई करते हुए वीडियो सामने आया था, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि धान चोरी को लेकर युवकों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. रात दो बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कड़ाके की ठंड में युवकों को हाथ को आग से सेक सेककर बेरहमी से पिटाई की जा रही है. समाज ने आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात शासन-प्रशासन से की है.

इसे भी पढ़ें:  2900 बीएड वाले युवा होने जा रहे बेरोजगार, सड़क पर उतर कर अनुनय यात्रा के रूप में सरकार से लगा रहे न्याय की गुहार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles