Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी खबर : बैलट पेपर से होगा मतदान, आचार संहिता 7 जनवरी के बाद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा। आगामी चुनाव के लिए 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि, EVM मशीन की तैयारी में समय लग रहा था। बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि,  चुनाव आयोग तैयारी कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है। नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  CG Big Breaking : बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड

नगरीय निकाय चुनाव 

वहीं बीते दिनों छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चुनाव चिन्हों को अपडेट करके आदेश पर चुनाव चिन्हों को अपडेट कर दिया था। अब मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष और वार्डों के चुनाव लड़ने वाले ऐसे प्रत्याशी जो निर्दलीय के रूप में मैदान पर होंगे, उनके लिए चुनाव चिन्ह तय कर लिए गए थे। मेयर और पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, अंगूठी, सेव, बाल्टी कुंआ जैसे चिन्ह मिलेंगे। वहीं पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के लिए  सिलाई मशीन, गुब्बारा, बिस्किट, फूल गोभी और डिश एंटीना जैसे प्रतीक चिन्हों पर चुनाव लड़ना होगा। राज्य में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव दलीय आधार पर होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  पति-पत्नी ने कर ली अलग-अलग शादी, महिला आयोग ने कहा- चार जिंदगियां नहीं करेंगे बर्बाद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles