Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में जेठ ने बहू को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला:मां को भी किया अधमरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। एक आरोपी ने छोटे भाई से विवाद होने पर उसकी पत्नी की लोहे की रॉड मार-मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची अपनी मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हो आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक खीरपारा गांव का रहने वाला सूरज ठाकुर शाम करीब पांच बजे नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसके अपने छोटे भाई मनोज ठाकुर के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख मनोज की पत्नी सीमा ठाकुर मामला शांत कराने की कोशिश कराने लगी।

इसे भी पढ़ें:  खून से लाल हुई जिले की सड़क, ट्रक और बाईक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सूरज इस बात से इतना नाराज हुआ कि पास ही पड़े लोहे की राड से सीमा के सिर पर एकाएक ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने अपनी मां को भी पीट-पीटकर सूरज ने अधमरा कर दिया।

सीमा के दो छोटे बच्चे, आरोपी फरार

हत्या के बाद आरोपी सूरज ठाकुर मौके पर से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतिका सीमा ठाकुर के 1 साल और 4 साल के दो मासूम बच्चे हैं। जिनके सिर से अब मां का हाथ उठ गया है।

इसे भी पढ़ें:  मजदूर के पेट में घुसा 15 फीट लंबा बांस, डॉक्टरों ने OT में कारपेंटर को बुलाया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles