Advertisment
छत्तीसगढ़

काल बनकर घर में घुसे कोबरा पर झपट पड़े दो वफादार डॉग्स, फिर क्या हुआ देखिए VIDEO

contact for Ad1
S G Travels

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से किंग कोबरा और डॉग बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुए जंग में किंग कोबरा ने एक डॉग को मौत के घाट उतार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो लोरमी का है। जहाँ एक घर मे डॉग और कोबरा सांप के जंग का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है। दो डॉग घर कि निगरानी कर रहे थे। इसी बीच दोनों के सामने कोबरा सांप की एंट्री हो जाती है। फिर क्या था दोनों डॉग सांप के साथ भीड़ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कैसे दोनों डॉग कोबरा पर झपट मरते हैं।

इसे भी पढ़ें:  रसीद खोई तो यात्री से 2 हजार वसूले, बिलासपुर स्टेशन में पार्किंग कर्मचारी की मनमानी;
dead dog
कोबरा के डसने से एक डॉग की हुई मौत

मौके पर हुई डॉग की मौत

डॉग्स के अटैक के बाद कोबरा सांप भी हार नहीं मानता है और वह भी दोनों से भीड़ जाता है। डॉग उसे भौकने लगते है तभी दोनों पर किंग कोबरा अटैक करता है। बार- बार अटैक करने पर एक डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद किंग कोबरा वहां से निकल गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles