Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत : बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल, ट्रक चालक फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ट्रक और बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। शुक्ला ट्रैवल्स की बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। बस केरा से जांजगीर की तरफ जा रही थी। यह हादसा नवागढ़ के राछाभाटा के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रैवल्स की बस केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इसी दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक दूर जाकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया। वहीं बस में सवार दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी नवागढ़ भेजा गया है। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  'आशिक' को माहल्लेवासियों ने मार डाला : गुंडागर्दी से परेशान थे लोग, पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles