Advertisment
छत्तीसगढ़

पुलिस भर्ती में गड़बड़ी : संदिग्ध आरक्षक ने लगा ली फांसी, हथेली पर लिखा- कर्मचारियों को फंसाया जा रहा, अफसरों को बचाया जा रहा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। जिसके बाद फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की निगरानी में शामिल रहे सिपाही अनिल रत्नाकर का शव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सिपाही ने अपने हाथ में लिखा है कि, कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है और अधिकारी को बचाया जा रहा है। इसमें सभी इन्वाल्व हैं। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसे गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच की जांच मांग की है।

ग्राम रामपुर में एक आरक्षक की लाश खेत में पेड़ से फांसी के फंदे से लटकी मिली है। यह आरक्षक राजनांदगांव रेंज में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटीरत था। बीती रात आरक्षक पुलिस लाइन से निकला और सुबह उसकी लाश रामपुर के खेत में लटकी मिली। बताया जा रहा है कि आरक्षक अनिल रत्नाकर ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भर्ती के लिए खैरागढ़ पुलिस बल का जवान पिछले कई दिनों से स्थानीय 8वीं बटालियन में ड्यूटी में था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस भर्ती में कथित गड़बड़ी उजागर होने के बाद जवान तनाव में था। आरक्षक के खुदकुशी करने की घटना को गड़बड़ी से ही जोडक़र देखा जा रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फारेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। परिजनों के सामने शव को पेड़ से उतारा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम होगा।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव 2024: परिवार के चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

महासमुंद का रहने वाला था आरक्षक 

जानकारी के मुताबिक आरक्षक मूलतः महासमुंद के सरायपाली का रहने वाला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी में पदस्थ अनिल रत्नाकर की राजनांदगांव में भर्ती के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक जवान की भूमिका भर्ती प्रक्रिया में संदिग्ध रूप से सामने आई है। लिहाजा आला अफसरों ने आरक्षक रत्नाकर समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को संदेह के घेरे में रखा है। बहरहाल आरक्षक की लाश मिलने के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आरक्षक के परिवार के कई लोग पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में 2 मौतों का मामला 37 घंटे बाद सुलझा, परिजन को शांत कराने रात 1 बजे पहुंचे गृहमंत्री

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles