Advertisment
जरूरत की खबर

कैंसर मरीजों के लिए गुड न्यूज, इस देश ने कैंसर की वैक्सीन बनाने का किया दावा, मुफ्त में लगाई जाएगी वैक्सीन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रूस से दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है. रूस ने कैंसर वैक्सीन बनाने का दावा किया है. रूस ने कहा कि जनवरी 2025 से रूस के कैंसर मरीजों को यह वैक्सीन मुफ्त में लगनी शुरू हो जाएगी.

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में कामयाबी मिल गई है. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने इसकी जानकारी रेडियो पर दी है.

डायरेक्टर आंद्रेई ने बताया कि रूस ने कैंसर के खिलाफ अपनी mRNA वैक्सीन विकसित कर ली है. रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है. वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि इससे ट्यूमर के विकास को रोक सकता है और कैंसर को फैलने से रोक सकता है. यह टीका स्पष्ट रूप से आम जनता को कैंसर से बचाव के लिए दिए जाने के बजाय कैंसर रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. ये टीका हर तरह के कैंसर रोगी को दिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से देश में लागू हुए 6 बड़े बदलावः UPI, क्रेडिट कार्ड और LPG सिलेंडर के दाम समेत बदल गए ये नियम

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह टीका किस कैंसर का इलाज करेगा, यह कितना प्रभावी है या यहां तक कि टीके को क्या कहा जाएगा. यह वैज्ञानिक रूप से संभव है कि कैंसर को लक्षित करने के लिए किसी प्रकार का टीका विकसित किया गया हो.

मॉस्को में गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक, अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने साल 2024 के शुरूआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को बताया था कि रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के बेहद करीब है।

mRNA या मैसेंजर-RNA इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा है, जो हमारी सेल्स (कोशिकाओं) में प्रोटीन बनाती है. आसान भाषा में कहा जाए तो जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है तो mRNA टेक्नोलॉजी हमारी सेल्स को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है.

इसे भी पढ़ें:  UPI यूजर्स सावधान! तुरंत बंद करें यह ऑप्शन, वरना अकाउंट खुद हो जाएगा खाली

इससे जो हमारे इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए होता है. वह प्रोटीन मिल जाता है. और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे कन्वेंशनल वैक्सीन के मुकाबले ज्यादा जल्दी वैक्सीन बन सकती है. इसके साथ ही इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है. mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित यह कैंसर की वैक्सीन पहली वैक्सीन है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles