Advertisment
राजनीति

शरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सियासी गलियारों में मची हलचल, जानें किन मुद्दाें पर हुई चर्चा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश की ससंद में जारी सियासी संग्राम के बीच एनसीपी (NCP) प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने पीएम मोदी से बुधवार को मुलाकात की. दोनों के मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस मुलाकात पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है.

पूर्व कृषि मंत्री और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होनें महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दाें को लेकर चर्चा की. पीएम मोदी को अनार के किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया. बताया जा रहा है. कि इस दौरान राज्यसभा सांसद पवार के सतारा के दो किसानों ने पीएम मोदी का अनार का तोहफा भी भेंट किया है.

इसे भी पढ़ें:  143 महिला सांसदों-विधायकों पर क्रिमिनल केस: 78 के ऊपर हत्या और किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप

पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल हीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है. शरद पवार की पार्टी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. प्रचार के दौरान पीएम माेदी ने कांग्रेस गठबंधन वाली महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा था. इस मुलाकात के दौरान शरद पवार से मीडियाकर्मियों ने महाराष्ट्र की राजनीति पर पीएम मोदी से चर्चा को लेकर पूछा तो पवार ने इस बात से इंकार कर दिया.

बता दे कि शरद पवार विपक्षी खेमे के बड़े नेता माने जाते हैं. महाराष्ट्र चुनाव के ठीक बाद मिलने से इस मुलाकात के कई सियासे मायने निकाले जा रहे है. वहीं शीतकालीन सत्र के बीच विपक्ष का सरकार पर हमले बीच इस मुलाकात ने अटकलों को तूल दे दिया है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles