Advertisment
छत्तीसगढ़

धमतरी में अजब गजब, 26 हजार के टमाटर पर कट गया 28 हजार रुपये का चालान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी: धमतरी में एक किसान को टमाटर ओवरलोड करना मंहगा पड़ गया. किसान का आरोप है कि आरटीओ विभाग ने उसके 26 हजार रुपये के टमाटर पर 28 हजार रुपये का चालान काट दिया. इसका मैसेज किसान के पास पहुंचा और उसके बाद पीड़ित किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया. कलेक्टर कार्यालय में गाड़ी खड़ी कर किसान कहने लगा कि वह क्या करे. ?

चालान कटने की क्या है वजह जानिए?: दरअसल शनिवार को कोंडागांव के केशकाल का एक किसान अपनी गाड़ी में केशकाल से टमाटर लेकर धमतरी आया. केशकाल में मंडी बंद था तो वह टमाटर बेचने धमतरी आ गया. यहां सड़क पर चेकिंग हो रही थी. धमतरी आरटीओ विभाग ने चेकिंग में यह पाया कि किसान की गाड़ी ओवरलोड है. ओवरलोड की बात कहकर आरटीओ विभाग ने किसान के ऊपर 28 हजार रुपये का चालान काट दिया. कई बार किसान ने आरटीओ के अधिकारी से गुजारिश की, लेकिन अधिकारी नहीं माना. जिसके बाद किसान कलेक्टर कार्यालय की ओर चला गया. वहां कलेक्टर से इंसाफ की गुहार लगाई. धमतरी जिला प्रशासन ने आरटीओ को इसमें राहत के निर्देश दिए. इस तरह किसान वहां से लौटा.

इसे भी पढ़ें:  यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त : 4 उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित, POS मशीन और भौतिक स्टॉक में मिला अंतर

आरटीओ विभाग को सिर्फ किसान दिखता है, किसान का ट्रैक्टर दिखता है. यह मनमानी ढंग से चालान जो करते हैं. यह बहुत किसानों के लिए दुखदाई बात है. 26 हजार का माल है 28 हजार का चालान है. 5 हजार रुपये गाड़ी भाड़ा लगा है-लीलाराम साहू, किसान नेता

आरटीओ अधिकारी से बात हुई है. कहा गया कि गाड़ी ओवरलोड था, यह बात सही है. गरीब आदमी है करके लिख कर चालान की राशि कम किया जाए करके लिखित में दिया गया है. मुख्यायल स्तर पर जो निर्णय होगा वही किया जाएगा.- जीआर मरकाम, एडीएम

धमतरी के इस घटना अजब गजब तो है. इस बीच कानून के सामने हर कोई बराबर है. प्रशासन इसे ओवरलोडिंग बता रहा है. अब देखना होगा कि इस केस में किसान को राहत कब तक मिलती है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:खेत में निंदाई का काम कर रही थी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles