Advertisment
जरूरत की खबर

ट्रेन वेटिंग टिकट की समस्या अब होगी खत्म! जानिए नए सिस्टम से किस प्रकार मिलेगी कंफर्म बर्थ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबाद : रेलवे में टिकट बुकिंग की समस्या एक बड़ी चुनौती बनी रही है. विशेषकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में खास तौर पर. इस दौरान वेटिंग टिकट की परेशानी सबसे अधिक लोगों को परेशान करती है. हालांकि रेलवे ने एक नया सिस्टम प्रारंभ किया है जिसकी वजह से वेटिंग टिकट की समस्या को काफी कम किया जा सकेगा.

बता दें कि इस नए सिस्टम के अंतर्गत रेलवे ने अपने टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर में कुछ चेंज किया है. इसकी वजह से वेटिंग सूची में टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट हासिल करने की संभावना बढ़ जाएगी. इसके अलावा रेलवे ने कुछ नए नियम भी बनाए हैं जिसकी वजह से टिकट कैंसिलेशन और वेटिंग लिस्ट क्लियर होने में काफी सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें:  बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला! चेहरे पर आई चोट

जानिए नया टिकट बुकिंग सिस्टम

  • सिस्टम का नाम-डायनामिक वेटिंग लिस्ट मैनेजमेंट
  • लागू होने की तारीख-1 जनवरी, 2025
  • मुख्य उद्देश्य-वेटिंग टिकट को कंफर्म करना
  • कवर किए गए रूट-सभी प्रमुख रेल मार्ग
  • लागू ट्रेनें-सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
  • टिकट बुकिंग चैनल-IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप, रेलवे काउंटर
  • विशेष सुविधा-रियल-टाइम अपडेट और नोटिफिकेशन

नए सिस्टम की विशेषता

  • नए सिस्टम में कई विशेषताएं हैं जिससे यात्रियों को फायदा होगा.
  • डायनामिक सीट अलॉटमेंट: इस सिस्टम के अंतर्गत सीटों का आवंटन रियल-टाइम में किया जाएगा. इसके तहत जैसे ही कोई टिकट कैंसल होगा, वेटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर के यात्री को कंफर्म टिकट तुरंत मिल जाएगा.
  • स्मार्ट वेटिंग लिस्ट: इतना ही नहीं नया सिस्टम वेटिंग लिस्ट को स्मार्ट तरीके से मैनेज करेगा. वहीं यात्रियों की यात्रा के पैटर्न के अलावा हिस्ट्री को भी ध्यान रखा जाएगा.
  • फ्लेक्सिबल फेयर: टिकट की कीमत डिमांड के मुताबिक से बदलती रहेगी. इससे अधिक से अधिक सीटें भरी जा सकेंगी और प्रतीक्षा सूची कम होगी.
  • ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन: यदि किसी लोअर क्लास में सीट खाली है और हायर क्लास में वेटिंग है, तो सिस्टम इसको अपने आप ऑटोमेटिक अपग्रेड कर देगा.
  • तुरंत रिफंड: नए सिस्टम में टिकट कैंसल होने पर तुरंत रिफंड मिल सकेगा. इससे वेटिंग लिस्ट जल्दी क्लियर करने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:  अडानी ग्रुप के शेयर्स की जोरदार वापसी, इस एक खबर से भरी लंबी उड़ान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles