Advertisment
अन्य खबरें

बीवी के अकेले वॉक पर जाने से भड़का पति, दे दिया ‘तीन तलाक’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के ठाणे से तीन तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि क्योंकि वो अकेले वॉक पर चली गई थी। पत्नी की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकरी के मुताबिक, मुल्जिम, जो मुंब्रा इलाके का निवासी है। उसने मंगलवार को अपनी 25 वर्षीय पत्नी के पिता को फोन कर यह बताया कि वह अपनी शादी को ‘तीन तलाक’ के माध्यम से समाप्त कर रहा है, क्योंकि उसकी पत्नी अकेले वॉक पर जा रही थी। इसके बाद उसने कॉन डिसकनेक्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  अल्लू अर्जुन फिर होंगे गिरफ्तार! भगदड़ मामले में जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुलिस कर सकती है अपील

इसकी शिकायत लेकर पत्नी पुलिस के पास पहुंचीं। बीवी कीशिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) (आपत्तिजनक धमकी) और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया था तीन तलाक को असंवैधानिक

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर रखा है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने 22 अगस्त 2017 को ‘तीन तलाक’ को असंवैधानिक करार दिया था। कोर्ट ने 1400 साल पुरानी इस प्रथा को असंवैधानिक माना और सरकार से इसके खिलाफ कानून बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद, केंद्र सरकार ने कानून बनाकर एक साथ तीन बार तलाक बोलने या लिखने को अपराध घोषित कर दिया, और इस अपराध के लिए अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में अजब बीमारी का कहर, बाल झड़ने से 3 दिन में 60 लोग हुए गंजे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles