
नई दिल्ली
RBI को बम से उड़ाने की धमकी, आरबीआई गवर्नर को रूसी भाषा में ईमेल कर कहा- रोक सकते हो तो रोक लो
इस वक्क की बड़ी खबर सामने आई है। RBI को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आरबीआई गवर्नर को ईमेल कर ये धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह ईमेल रूसी भाषा में भेजा गया था और इसमें रिजर्व बैंक को उड़ाने की बात कही गई थी। इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मेल रूसी भाषा में होने की वजह से एजेंसियां और भी सतर्क हो गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर परेशान करने की मंशा से तो मेल नहीं भेजा है। किसी ने वीपीएन के जरीए तो मेल नहीं किया है, इसे लेकर IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में क्राइम ब्रांच जुटी हई है और एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाकों की जांच की गई।



