Advertisment
छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला…टामन सोनवानी-श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें:20 दिसंबर तक कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

contact for Ad1
S G Travels

CGPSC घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को 14 दिन न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद शनिवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 20 दिसंबर तक फिर से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा।

CBI ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। सीबीआई ने दोनों से CGPSC घोटाला मामले में पूछताछ की। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं, कल खुली रहेंगी सभी दुकानें, स्कूल भी खुलेंगे

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles