Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर के 6 किसानों से लाखों की ठगी, रायपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में नमो एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, देवेंद्र नगर रायपुर द्वारा मछली और मोती पालन के नाम पर किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम तिलाई निवासी देव प्रसाद सहित छह किसानों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, और अभिजीत बंछोर ने मछली और मोती पालन के जरिए अच्छी आमदनी और लोन में 60% सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इस बहाने इनसे कुल 3 लाख 28 हजार रुपये की रकम वसूल ली गई।

इसे भी पढ़ें:  हांगकांग में छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या अग्रवाल ने लहराया परचम, जीता काँस्य पदक

किसानों का कहना है कि महीनों बीतने के बाद न तो उन्हें वादा किया गया लोन मिला और न ही उनकी राशि वापस की गई। जब किसान रायपुर जाकर अपने पैसे वापस मांगने गए, तो आरोपी उन्हें गोलमोल जवाब देकर टालते रहे। सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मछली और मोती पालन के नाम पर ठगी करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, और अभिजीत बंछोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles