Advertisment
अन्य खबरें

नमाज नहीं पढ़ने देंगे…’जय श्रीराम’ के नारे लगाते छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाराणसी के यूपी कॉलेज में फिर बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित यूपी कॉलेज में नमाज को लेकर फिर विवाद हो गया। शुक्रवार को यहां जुमे की नमाज के दौरान तब हालात बेकाबू हो गए जब हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद पर अड़े छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और कॉलेज में घुसने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने छात्रों को अंदर घुसने नहीं दिया और जैसे-तैसे हालात पर काबू पा लिया। इस दौरान छात्र लगातार जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

 

दरअसल, यूपी कॉलेज में नमाज और हनुमान चालीसा का विवाद काफी गरमाया हुआ है। मंगलवार को नमाज अदा किए जाने के दौरान यहां स्थित मस्जिद के पास छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके जमकर उपद्रव किया था। विवाद के बाद 7 लोगों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें:  इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, 17,000 से ज्यादा Credit Card किए Block, जाने क्या है वजह

हालांकि, शुक्रवार को यूपी कॉलेज में नमाज को लेकर तीसरी बार छात्रों का एक गुट कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंच गया और जमकर नारेबाज करने लगे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि कॉलेज कैंपस में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और मुख्य द्वार तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए छात्रों को मुख्य द्वार से हटाया। इस दौरान छात्र पुलिस के सामने लगातार ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते रहे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles