Advertisment
राजनीति

नाना पटोले ने कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद Congress में हाहाकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार मच गया है। करारी हार के बाद महाविकास अघाड़ी में सोमवार को पहला रिएक्शन सामने आया है। नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। पटोले को खुद अपनी साकोली विधानसभा सीट पर दर्ज करने में हालत खराब हो गई। पटोले ने महज 208 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को महज 16 सीटों पर जीत मिली है। वहीं महाविकास अघाड़ी को भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र विधानसभा में 101 सीटों पर लड़ी कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीतीं और 12.42 वोट प्रतिशत वोट मिले।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव में कार्टून वार, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना

इससे पहले नाना पटोले ने रविवार को कहा था कि वो यह सुनिश्चित करेंगे कि नवनिर्वाचित महायुति सरकार अपने चुनावी घोषणा-पत्र और भाषणों में राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करे। कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि महायुति को मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के लिए मासिक भत्ता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा तुरंत पूरा करना चाहिए।

महायुति ने राज्य विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है।  महायुति में शामिल भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट पर जीत मिली है। दूसरी ओर, एमवीए को करारी हार मिली, जिसने कुल मिलाकर महज 46 सीट जीती हैं।

इसे भी पढ़ें:  'कांग्रेस की 2014 में नेता-प्रतिपक्ष चुनने की औकात नहीं थी'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles