Advertisment
Uncategorized

सात फेरों से पहले दुल्‍हन ने देख ली ऐसी चीज, बोली- नहीं कर सकती शादी; बैरंग लौटी बारात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
दोस्तपुर (सुलतानपुर)। यूपी के सुलतानपुर में शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। दरअसल, फेरो की तैयारी चल रही थी क‍ि तभी दुल्‍हन की नजर डाल के गहने और सामानों पर पड़ी। दुल्‍हन यह देखकर ब‍िफर गई और तुरंत ही शादी से इनकार कर द‍िया। यही नहीं, मंडप से उठकर घर के अंदर चली गई। काफी मान-मनौव्‍वल के बाद भी जब दुल्‍हन शादी को तैयार नहीं हुई तो उसके प‍िता ने दूल्‍हा पक्ष से बारात वापस ले जाने को कह द‍िया। मामला थाने पहुंच गया है। पुल‍िस जांच की बात कह रही है। 

मामला दोस्‍तपुर के एक गांव का है।  विवाह कार्यक्रम के दौरान लड़की के घरवालों ने बरातियों की अच्छी आवभगत की। द्वाराचार के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद अधिकांश बाराती और रिश्तेदार खाना खाकर घर चले गए। 

इसे भी पढ़ें:  पिता के संस्कारों ने बेटों को बनाया मंत्री, विधायक और कलेक्टर, पढ़ें दिल छू लेने वाली सच्ची कहानी

सात फेरों की चल रही थी तैयारी, तभी…

फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन और परिजनों की नजर डाल के गहने और सामानों पर पड़ी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर द‍िया। कहा, ‘मैं शादी नहीं करूंगी’, इसके बाद मंडप से उठकर घर के अंदर चली गई और फेरे लेने से इनकार कर दिया। बड़े-बुजुर्गों ने काफी मान-मनौव्वल क‍िया, समझाया भी लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दुल्हन के पिता ने लड़के वालों से बारात वापस ले जाने को कहा।

इस तरह से बेइज्‍जत होने के बाद दूल्‍हे के प‍िता पुल‍िस से गुहार लगाई।  दूल्हे के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दुल्हन के पिता कह रहे हैं- ‘तुम चूड़ी-चप्पल नहीं ले आए हो, इसलिए शादी नहीं करूंगा।’ बार-बार कहने पर गाली-गलौज देने के साथ साथ जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व BJP विधायक समेत 6 लोगों को 7 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

दूल्‍हे को नशे में देख दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार

बीते द‍िनों प्रतापगढ़ के उड़ैयाडीह में भी कुछ ऐसा मामला सामने आया था। शादी समारोह के दौरान शराब का नशा करना दूल्हा और उसके पिता को भारी पड़ गया। द्वार पूजा के दौरान दूल्हे और उसके पिता को शराब के नशे में देख लड़की पक्ष वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लड़के के पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके पिता सहित स्वजन को बंधक बना लिया। पुलिस ने पहुंच कर किसी तरह मामला शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  ED का जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर ऐक्शन, बेंगलुरु में मारे ताबड़तोड़ छापे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles