Advertisment
Uncategorized

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार, कमला हैरिस की हार, सड़कों पर निकलकर जश्न मना रहे ट्रंप समर्थक

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी है। अमेरिका के बड़े मीडिया हाउस FOX न्यूज ने डोनाल्ड ट्रंप के जीत पर मुहर लगा दी है। 7 स्विंग स्टेट्स में ट्रंप आगे चल रहे हैं। इनमें से  दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है। इसके बाद अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज ने ट्रंप के जीत की महर लगा दी है। ट्रंप चार साल बाद दोबारा राष्ट्रपति बने हैं।

अमेरिका में बहुमत के लिए सिर्फ 270 सीट चाहिए। वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 277 सीट पर आगे हैं। जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत-बांग्लादेश के संबंधों में दरार! अपने राजदूत को तुरंत बुलाया वापस

बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं। जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है। अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा।

स्विंग स्टेट्स में क्या है स्थिति

  1. नॉर्थ कैरोलिना- ट्रम्प को 3.6% के अंतर से जीत मिली
  2. एरिजोना– 54% काउंटिंग हुई- 1% से ट्रम्प आगे
  3. मिशिगन– 71% काउंटिंग हुई- 6% से ट्रम्प आगे
  4. विस्कॉन्सिन– 88% काउंटिंग हुई- 4% से ट्रम्प आगे
  5. पेन्सिलवेनिया– 94% काउंटिंग हुई- 3% से ट्रम्प आगे
  6. जॉर्जिया- ट्रम्प को 2.5% के अंतर से जीत मिली
  7. नेवाडा– 70% वोटिंग हुई- ट्रम्प 4% से आगे
इसे भी पढ़ें:  गौतम अडानी पर रिश्वत का आरोप इंडिया में, फिर कैसे अमेरिका में शुरू हो गई जांच?

50 में से 43 राज्य़ों के नतीजे आए

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 7 राज्यों में काउंटिंग बची है। अब तक 43 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 27 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 15 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है। वहीं एक राज्य मेन में दोनों पार्टियों को एक-एक सीट मिली है।

 

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles