Advertisment
Uncategorized

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘अगर जिंदा रहना चाहते हो तो ये काम करो वरना तेरी…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस  की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई  के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है। इसमें सलमान खान को जिंदा रहने के लिए बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगने या 5 करोड़ रुपये देने की शर्त रखी गई है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि ‘लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है और अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावे 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। ऐसा न करने पर जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।

इसे भी पढ़ें:  ज्यादातर भारतीयों में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, ऐसे कर सकते हैं इनकी कमी दूर

पुलिस ने कहा कि उन्हें यह धमकी भरे मैसेज की जानकारी कल मिली जब आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने यह पढ़ा। पुलिस फिलहाल उस शख्स की तलाश कर रही है।

बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने का चलन चल रहा है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर कोई भी धमकी दे रहा है। पिछले 30 अक्टूबर 2024 को भी सलमान खान को धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने 2 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। वहीं कुछ दिन पहले भी एक और धमकी मामले में पुलिस ने नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लड़के का नाम गुफरान खान है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी मामले में इसकी गिरफ्तारी की थी।

इसे भी पढ़ें:  रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद, ₹11 लाख का जुर्माना भी, पीड़िता को मिलेगी राशि

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles