Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

आंबेडकर अस्पताल के तीसरी मंजिल पर लगी आग, ऑपरेशन थिएटर में फंसे डॉक्टरों ने मांगी मदद, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मंगलवार दोपहर AC का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी आग भड़की। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड़ की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक जब आग लगी तो डॉक्टर्स बीच ऑपरेशन के दौरान मरीज को छोड़कर भाग गए। ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा।

ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग

बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग ट्रामा सेंटर के एक ऑपरेशन थियेटर में लगी। इसके बाद लपटें आस-पास फैलने लगी। मौके पर मौजूद स्टाफ ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रामा सेंटर में अधिक धुआं भर गया। इसकी वजह से वहां दिखना बंद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली में फाटकों से आग लगने से मचा हड़कंप, 10 सिलेंडर हुए ब्लास्ट

कटर से खिड़की काटकर मरीज को बाहर निकाला

मरीज को ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर से दरवाजे के जरिए बाहर निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके बाद SDRF की टीम ने कटर से खिड़की की ग्रिल को काटा। SDRF की टीम ने डॉक्टरों की मदद से मरीज को बाहर निकाला और दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। मरीज की हालत गंभीर है।

जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई

रेस्क्यू करने गए जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई। धुएं के कारण चेहरा भी काला पड़ गया। जवान ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ काफी देर तक अस्पताल के अंदर सर्चिंग करता रहा। इसके बाद जवान बाहर आया। आग पर काबू पा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में नहर से 2 युवक का मिला शव

रेस्क्यू करने वाली टीम में ये लोग रहे शामिल

रेस्क्यू करने वाली टीम में संभागीय सेनानी एनिमा कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट पुष्पराज सिंह, अनिल साहू ,अजय सिंह ठाकुर, गुलशन जायसवाल, वाय स्टीफन, पूर्णानंद देवांगन, जागेश्वर, रवींद्र वर्मा, राजकिशोर पाल, पेनू मांडवी, जितेंद्र यादव, हरीश वर्मा और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles